एजुकेशन

CTET Exam Date 2022: सीटीईटी एग्जाम की तारीख पर अपडेट, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 8, 2022, 03:39 PM IST

CTET 2022, CTET Exam Date 2022: अगर आपने भी सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो परीक्षा की तैयारी तेज कर दीजिए क्योंकि सीबीएसई बोर्ड की तरफ से परीक्षा की सटीक तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

Image

सीटीईटी 2022

Photo : iStock

CTET 2022, CTET Exam 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की सटीक तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

CTET 2022 Exam: कब से शुरू होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। परीक्षा की तारीख घोषित होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा के लिए लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

CTET December 2022: इन विषयों से होंगे सवाल

सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से सवाल पूछे जाते हैं। इन विषयों से कुल 150 अंकों के 150 सवाल होते हैं और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

CTET Exam Date 2022: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान तो नहीं है। चूंकि, ‌परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में होगी, ऐसे में परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी बोर्ड की तरफ से सूचना दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी।

CBSE CTET 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई सीटीईटी (CBSE CTET 2022) परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article