एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: जारी होने जा रहा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 7, 2022, 06:28 PM IST

RRB Group D Result 2022, RRB Group D Result 2022 Expected Cut off: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां परीक्षा का संभावित कटऑफ भी चेक कर सकते हैं।

Image

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

RRB Group D Result 2022, RRB Group D Expected Cut Off 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उम्मीद है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही करोड़ो अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म किया जाएगा। रेलवे ग्रुप डी के नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और रीजनल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB Group D Exam 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

RRB Group D Result 2022: इस आधार पर होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

RRB Group D Cut off 2022: कितना होगा कट ऑफ

आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ की बात करें तो सभी क्षेत्र और वर्ग के लिए अलग अलग कट ऑफ अंक होगा। यहां दिए गए कट ऑफ अंक केवल अनुमाम पर आधारित है, जिसमें बदलाव की पूरी संभावना है।

अजमेर 72-76 , प्रयागराज 73-77, अहमदाबाद 70-74, बैंगलोर 60-64, भोपाल 73-77, बिलासपुर 68-72, भुवनेश्वर 72-76, चंडीगढ़ 73-77, चेन्नई 70-74, गोरखपुर 72-76, गुवाहाटी 75-79, कोलकाता 79-83, मुम्बई 66-70, पटना 75-79, रांची 74-78, सिकंदराबाद 68-72

RRB Group D Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट पर ही चेक करें। किसी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article