CTET Answer Key, Result 2024 : सीबीएसई की ओर से सीटीईटी दिसंबर की परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में (CTET Answer Key 2024 Paper 2) निर्धारित थी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे (CTET Answer Key) तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक थी। ध्यान रहे रिजल्ट 9 जनवरी को ही जारी चुका है।
CTET Answer Key, Result 2024
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां बहुवैकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प थे। प्रश्नपत्र हिंदी इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध था।
CTET Answer Key, Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET December Result 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CTET Answer Key 2024 Paper 1: आपत्ति शुल्क
सीटीईटी आंसर की जारी होने के बाद यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया गया था। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रश्नानुसार 1000 रुपये का शुल्क जमा करना था। ध्यान रहे आपत्ति शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं दिया जाएगा।
जारी हो चुका है रिजल्ट
सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो आंसर की और रिजल्ट दोनों जारी हो चुका है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय में शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं।
Disclaimer
ध्यान रहे यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। सटीक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
