CTET Answer Key 2026: सीबीएसई द्वारा 7 और 8 फरवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET का सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का आंसर की का इंतजार होता है। आंसर की के माध्यम से वह प्रश्नों के उत्तरों को मिलाते हैं और एक संभावित स्कोर के बारे में जान पाते हैं। इसके साथ ही आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू होती है। लेकिन इस बीच सवाल ये है कि CTET 2026 की आंसर की कब आएगी (CTET 2026 Answer Key Kab Aayegi)।
CTET 2026 की आंसर की कब आएगी ?
बता दें कि पहले उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। उसके बाद प्राप्त की गई आपत्ति के बाद सुधार कर फाइनल आंसर की जारी की जाती है। बीते वर्षों के रुझानों के अनुसार, बात करें तो परीक्षा के 20 दिन बाद आंसर की जारी की जा सकती है। यह एक संभावित जानकारी है, इस संबंध में सीबीएसई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कैसे करें CTET 2026 आंसर की डाउनलोड?
1. CBSE CTET 2026 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लेटस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें।
3. आंसर की जारी होने के बाद यहां 'CTET Feb 2026 Answer Key' का लिंक दिखाई देगा।
4. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ आ जाएगी।
5. उम्मीदवार आंसर की को डाउनलोड करें और अगर जरूर हो तो आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करें।
आंसर की ऑब्जेक्शन फीस कितनी है?
आंसर की के एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑब्जेक्शन प्रक्रिया यानी आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करता है तो उन्हें 1000 X 5 = 5000 रुपये का भुगतान करना होगा।
