AIBE XXI Registration 2026: अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 20वीं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा एक बड़ा अपड़ेट जारी किया गया है। यह अपडेट AIBE XXI 2026 के रजिस्ट्रेशन से संबंधित है। बता दें कि AIBE XXI 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है और इसकी परीक्षा का आयोजन जून माह में किया जाएगा। आइए आपको आवेदन की डेट, परीक्षा की डेट और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी दें।
AIBE XXI 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार, AIBE XXI 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
AIBE XXI 2026 महत्वपूर्ण डेट
| ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि | 11 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2026 |
| आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि | 3 मई 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 22 मई 2026 |
| एआईबीई XXI परीक्षा की तिथि | 7 जून 2026 |
AIBE XXI 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- AIBE XXI 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को बार काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए AIBE XXI 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है और आवेदन करना है।
- उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में आवश्यक सारी जानकारी भरनी है और पुनः चेक करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद उम्मीदवार फाइनल सबमिट करें और आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना न भूलें और पीडीएफ भी बनाएं।
AIBE XXI 2026 की परीक्षा कब होगी?
बता दें कि AIBE XXI 2026 की परीक्षा का आयोजन बार काउंसिल द्वारा 7 जून को किया जाएगा। परीक्षा एडमिट कार्ड 22 मई 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे।
