एजुकेशन

क्या है White Collar Job? रुतबे और शानदार सैलरी वाली इन नौकरियों का पूरा सच

What is White Collar Job: आपने व्हाइट कॉलर जॉब के बारे में जरूर सुनना होगा, लेकिन ये है क्या और इस श्रेणी में कौन-कौन सी नौकरियां आती है, इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है आदि के बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। तो आइए आज आपको इस जॉब और इसके बारे में अधिक जानकारी दें।

Image

व्हाइट कॉलर जॉब क्या है

What is White Collar Job: 'व्हाइट कॉलर जॉब' शब्द सुनते ही मन में एक ऐसी नौकरी की छवि बनती है, जिसमें रुतबा है, अच्छी सुख-सुविधाएं है और बेहतरीन सैलरी है। ऐसा लगे भी क्यों न, क्योंकि सफेद रंग को हमेशा से ही शालीनता और संपन्नता के प्रतीक के तौर पर देखा गया है। यही कारण है कि सफेदपोश' या 'व्हाइट कॉलर' नौकरियों सभी लोग करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि वास्तव में ये नौकरियां क्या होती हैं और क्या आप भी इसी श्रेणी में आते हैं, तो आइए जानते हैं।

व्हाइट कॉलर जॉब क्या होती है?

अक्सर आपने व्हाइट कॉलर जॉब के बारे में सुना होगा, लेकिन इसके बारे में लोग जानते कम हैं। व्हाइट कॉलर जॉब वह नौकरियां होती हैं, जिसमें पेंट-शर्ट और टाई पहनकर ऑफिस वर्क किया जाता है। इसमें फिजिकल वर्क की तुलना में मेंटल यानी मानसिक काम अधिक होता है। इसमें टेक्निकल स्किल, मैनेजमेंट और प्रशासनिक कार्य अधिक होते हैं। यह अधिकतर ऑफिस के माहौल में बैठकर की जाती है।

व्हाइट कॉलर जॉब में कौन-कौन सी नौकरी आती है?

  1. डॉक्टर/सर्जन
  2. हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर
  3. फार्मासिस्ट
  4. वकील (Lawyer)
  5. जज (Judge)
  6. प्रोफेसर/शिक्षक
  7. सॉफ्टवेयर इंजीनियर/डेवलपर
  8. डाटा एनालिस्ट
  9. सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर
  10. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
  11. चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
  12. बैंक मैनेजर
  13. फाइनेंशियल एडवाइजर
  14. इन्वेस्टमेंट बैंकर
  15. ऑफिस मैनेजर
  16. ह्यूमन रिसोर्स (HR) मैनेजर
  17. प्रोजेक्ट मैनेजर
  18. एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट
  19. काउंसलर
  20. मार्केटिंग मैनेजर
  21. कंटेंट राइटर/एडिटर
  22. ग्राफिक डिजाइनर
  23. पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर

व्हाइट कॉलर जॉब के लिए कौन-सी पढ़ाई करनी होती है?

अगर आप भी व्हाइट कॉलर जॉब वाले लोगों की लिस्ट में शामिल होने चाहते है और आगे चलकर लोगों को बताना चाहते हैं कि आप व्हाइट कॉलर वाली प्रतिष्ठित नौकरी करना चाहते हैं तो आइए आपको बताएं उसके लिए कौन-सी पढ़ाई करनी आवश्यक है।

व्हाइट कॉलर जॉब के लिए छात्र डॉक्टर, वकील आदि की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाइट कॉलर नौकरी के लिए एक छात्र का कम से कम ग्रेजुएट होना आवश्यक है। उसके बाद कंप्यूटर साइंस, डेटा एनालिटिक्स या अन्य टेक्निकल क्षेत्र की नौकरी के उन्हें कोडिंग, क्लाउड, कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन जैसे टेक्निकल कोर्स आदि करने होंगे। इसके साथ ही मैनेजमेंट के कोर्स भी किए जा सकते है।

क्या सेफ की नौकरी व्हाइट कॉलर जॉब है?

नहीं, सेफ की नौकरी व्हाइट कॉलर जॉब में नहीं आती। सिर्फ इसलिए की अधिकतर स्थानों पर सेफ की यूनिफार्म सफेद होती है, इसलिए उन्हें व्हाइट कॉलर जॉब में शामिल नहीं किया जा सकता है। क्योंकि सेफ का काम मानसिक और शारीरिक काम का मिश्रण है। इसलिए इसे ग्रे कॉलर जॉब में शामिल किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article