एजुकेशन

CTET Admit Card 2022: जारी हुआ सीटीईटी एग्जाम का एडमिट कार्ड, सिर्फ यह स्टूडेंट्स कर सकते हैं डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 28, 2023, 11:07 AM IST

CTET Admit Card 2022: सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सीटीईटी दिसंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Revised CTET Admit Card 2022

CTET Admit Card 2022, Revised CTET Admit Card 2022 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 (CTET Admit Card 2022) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CTET December Exam 2022: दोबारा होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 11 जनवरी, 18 जनवरी और 24 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली वाली सीटीईटी परीक्षा तकनीकी कारणों से कुछ केंद्रों पर नहीं हो सकी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि इसके बाद अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा।

How to download CBSE CTET Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Revised CTET Admit Card 2022 Notice - Direct Link

CBSE CTET Exam 2022: सीटीईटी के तहत दो पेपर

सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलो में शिक्षक पदों पर भर्ती के योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। अब सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिट भी लाइफटाइम के लिए कर दी गई है। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article