एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023: जानें कब तक जारी होगा बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, यह है अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 31, 2023, 12:12 PM IST

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023: बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC 68th Pre Admit Card 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से बीपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

BPSC 68th Prelims Exam 2023: फरवरी में होगी परीक्षा

बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को सुबह 12 बजे से 2 बजे तक आयाजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 38 जिलों में तैयार किए गए 805 केंद्रों पर होगी। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।

Bihar 68th Prelims Admit Card 2023: आज जारी होगा एडमिट कार्ड

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड आज यानी 28 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बीपीएससी एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

How to download BPSC CCE 68th Prelims Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर बीपीएससी 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी BPSC 68th Prelims Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं

BPSC 68th CCE Prelims Admit Card 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article