CTET Admit Card 2022: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET Exam Date 2022: जल्द घोषित होगी तारीख
सीबीएसई ने हाल ही में सीटीईटी परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाएगा। हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।
CTET Admit Card 2022: कब आएगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहांं दी गई डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download CBSE CTET Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आप सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET Exam 2022: किसके लिए कौन सी परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। अगर आप कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए पेपर 1 देना होगा। जबकि, कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 क्लियर करना होता है। वहीं, कक्षा 1 से 8 तक के लिए दोनो पेपर पास करना अनिवार्य है। सीटीईटी में सफल अभ्यर्थी केवल शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। ध्यान रहे कि परीक्षा क्लियर करना नौकरी की गारंटी नहीं देता है।
