एजुकेशन

CTET 2022 Exam Date: जनवरी में होगी सीटीईटी की परीक्षा, ctet.nic.in से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 21, 2022, 11:40 AM IST

CTET 2022 Exam Date: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा की तारीख बहुत जल्द ही घोषित होने जा रही है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी होगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दीजिए। इसके लिए यहां परीक्षा का पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

सीटीईटी 2022

Photo : iStock

CBSE CTET Exam 2022: सीटीईटी परीक्षा की तारीख का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी का नोटिस चेक कर सकेंगे।

CTET Exam 2022: कब होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी लेकिन बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख नहीं जारी की है। वहींं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई सूचना नहींं आई है।

CTET Admit Card 2022: सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द

अगर सीटीईटी परीक्षा जनवरी के शुरूआत में होती है तो इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में दिसंबर के अंत में सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। जिसे अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी दिसंबर एडमिट कार्ड 2022 (CTET December Admit Card 2022) जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET Exam Pattern: परीक्षा में मिलेगा इतना समय

सीटीईटी के दोनो पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। चूंकि, परीक्षा की तारीख किसी भी वक्त घोषित की जा सकती है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीटीईटी एग्जाम की तैयारी अभी से तेज कर दें।

CTET December 2022: लाइफटाइम वैलिडिटी

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी पेपर 1 में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी अब लाइफटाइम तक के लिए कर दी गई है। इसका मतलब अगर आपने एक बार परीक्षा पास कर ली है तो दोबारा एग्जाम देने की आवश्यकता नहीं होगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article