एजुकेशन

CBSE CTET Admit Card 2022: जारी हुए सीबीएसई सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 21, 2022, 09:49 AM IST

CBSE CTET Admit Card 2022: सीबीएसई सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हुए सीबीएसई सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड,

Central Board of Secondary Education (CBSE) CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) Pre Admit Card ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया है, जो उम्मीदवार लंबे समय से सीटेट प्री एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक साइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिक पर जाकर लॉगिन क्रेडिंशियल के जरिये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सही तिथि और पाली का उल्लेख उम्मीदवार के प्रवेश पत्र पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सीटेट में होंगे दो पेपर

CTET के लिए दो पेपर होंगे- पेपर I उनके लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनना चाहता है और पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहता है। एक व्यक्ति जो दोनों स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनना चाहता है, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) पास करना होना।

सीबीएसई ने 20 दिसंबर को सीटीईटी 2022 के प्री एडमिट कार्ड जारी किए। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्री हॉल टिकट अब सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। देखें इसे डाउनलोड करने का तरीका

  • उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'लेटेस्ट न्यूज' वाले कॉलम में Download Pre Admit card for CTET Dec22 नाम का टेक्स्ट होगा, इस पर क्लिक करें।
  • फिर इसी नाम के टेक्स्ट पर क्लिक करें, फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आ जाएगा।

CTET 2022 परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीदवारों के लिए सटीक तिथियां सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जल्द उपलब्ध करा दी जाएंगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article