एजुकेशन

CTET 2023 Answer Key: कब जारी होगी सीटेट आंसर की, कितना मिलेगा वेतन व ग्रेड पे

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 9, 2023, 10:12 AM IST

CTET 2023 Answer Key, Salary and Grade Pay: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर सीटीईटी आंसर की पीडीएफ 2023 जल्द जारी करने वाला है। एक बार सीटेट आंसर की जारी होने के बाद आप यहां दिए गए तरीके से अपडेट चेक कर पाएंगे, इसके अलावा यहां सैलरी और ग्रेड पे की जानकारी देखी जा सकती है।

Image

कब जारी होगी सीटेट आंसर की, कितना मिलेगा वेतन व ग्रेड पे

Central Teacher Eligibility Test | CTET 2023 Answer Key जल्द ही जारी होने वाली है, एक बार CTET 2023 Answer Key Date आने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। बता दें, CTET 2023 Answer Key PDF रूप में जारी की जाएगी, एक रिपोर्ट के अनुसार, आज 9 फरवरी से लेकर कभी भी आंसर की जारी की जा सकती है। हालांकि पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।

आपत्ति का दिया जाएगा मौका

सीटेट प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति करने का मौका दिया जाएगा। यदि आपत्तियों उठाई जाती हैं, तो इन पर बोर्ड द्वारा गौर करने के बाद और जरूरी तब्दीली करने के बाद सीटेट फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। CTET 2023 Answer Key Kab Aayegi अभी इस पर बोर्ड ने स्पष्ट तारीख का एलान नहीं किया है, लेकिन यहां लगातार CTET Answer Key 2023 को ट्रैक किया जा रहा है।

सीटेट परीक्षा 2023

CTET दिसंबर 2022 सेशन का आयोजन 28 दिसंबर से शुरू हुआ था, यह परीक्षा 7 फरवरी 2023 तक चली, यही कारण है कि अब कभी भी ctet 2023 answer key जारी होने की संभावना बनी हुई है।

सीटेट परीक्षा के बारे में

CTET केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। CTET परीक्षा दो भागों (पेपर 1 और पेपर 2) में आयोजित की जाती है।

कितनी मिलती है सैलरी

CTET TGT Teachers को 43,000-46,000 रुपये के आसपास नेट सैलरी के रूप में मिल सकता है, जबकि CTET PRT Teachers को 35000 - Rs 37000 रुपये के आसपास नेट सैलरी के रूप में मिल सकता है, ठीक इसी तरह CTET PGT Teacher को 48,000-50,000 रुपये के आसपास तक मिलता है।

CTET शिक्षक का ग्रेड पे कितना होता है?

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों को आमतौर पर 4200 रुपये का ग्रेड पे दिया जाता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article