एजुकेशन

CSIR UGC NET Result 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

CSIR UGC NET Result 2023, Sarkari Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET Result 2023

Photo : iStock

CSIR UGC NET Result 2023 Date, Sarkari Result 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक (CSIR UGC NET Result 2023 Direct Link) यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CSIR UGC NET Result 2023 Date: फाइनल आंसर-की जारी

एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 16 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद 17 जुलाई को फाइनल आंसर-की जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

CSIR UGC NET Result 2023: कब आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा, जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CSIR UGC NET Result 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

CSIR UGC NET 2023: जून में हुई परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून 2023 को किया गया था। यह परीक्षा देश के178 शहरों के 426 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई थी। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 274027 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article