एजुकेशन

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

CSIR UGC NET 2024 Application: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो CSIR UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट- csirnet.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर को खत्म होने वाली थी। जिसे आगे बढ़ा दिया गया है।

Image

CSIR UGC NET के लिए करें अप्लाई

Photo : Times Now Digital

CSIR UGC NET 2024 Application: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर को खत्म होने वाली थी। जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो CSIR UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट- csirnet.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें करेक्शन करने के लिए 4 जनवरी और 5 जनवरी 2025 तक का समय है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

CSIR UGC NET 2024: ऐसे करें अप्लाई

  • सीएसआईआर यूजीसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर NTA CSIR UGC NET Exam December 2024 के लिंक पर क्लिक करना जरूरी है।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

NTA CSIR UGC NET Exam December 2024 यहां डायरेक्ट आवेदन करें।

एप्लीकेशन फीस

सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा में आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1,150 रुपये है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का एप्लीकेशन फीस देना होगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और तीन घंटे तक चलेगी। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article