CSIR NET Admit Card 2025 Released On csirnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर (CSIR NET Admit Card 2025) दिया हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (CSIR NET Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
CSIR NET Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें सीएसआईआर नेट की परीक्षा 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CSIR NET Admit Card 2025 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CSIR NET Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CSIR NET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा का समय (Exam Timing)
- एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address)
- एग्जाम सेंटर का नाम (Exam Centre Name)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passposrt Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
CSIR NET Admit Card 2025: इसलिए होती है परीक्षा
CSIR NET परीक्षा भारत में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा मुख्य रूप से विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए होती है।
