एजुकेशन

CSIR NET Admit Card 2025: सीएसआईआई नेट एग्जाम सिटी स्लिप, इन स्टेप्स में करें डाउनलोड

CSIR NET Admit Card 2025: सीएसआईआर नेट एग्जाम का आयोजन 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2025 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी होगा।

Image

CSIR NET Admit Card 2025

CSIR NET Admit Card 2025: सीएसआईआर नेट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप (CSIR NET Exam City Slip 2025) जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CSIR NET Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

सीएसआईआर नेट एग्जाम का आयोजन 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CSIR NET Admit Card 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट, यह रहा तरीका

CSIR NET Admit Card 2025: इस बात का रखें ध्यान

एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article