CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा (CSBC Bihar Police Prohibition Constable Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 10 जुलाई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Prohibition Constable Result 2023: देना होगा फिजिकल टेस्ट
प्रोहिबिशन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 3,65,215 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,69,370 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।
How to download CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर Results: Written Examination Results for PET for the post of Prohibition Constable, Excise & Registration Dept., Govt. of Bihar के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023 Declared! Direct PDF Link Here
CSBC Police Prohibition Constable Result 2023: किसके लिए कितने पद
इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोहिबिशन कांस्टेबल के 689 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 272 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 68 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 114 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 7 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 124 पद, पिछड़ा वर्ग के 83 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 21 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से 53,000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
