CRPF Constable Bharti 2026 : सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका लेकर आया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 से 9,195 कांस्टेबल के पदों (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि कुछ पदों के लिए अतिरिक्त तकनीकी योग्यताएं, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) प्रमाण पत्र और संबंधित फील्ड में एक्सपीरियंस की जरूरत होगी।
शानदार है सैलरी
इन पदों के लिए सैलरी भी काफी शानदार है। भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच सैलरी मिलेगीी। उम्मीदवार 19 मई 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। ड्राइवर के पद के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष के बीच है, जबकि अन्य पदों के लिए ये 18 से 23 साल तय की गई है।
कुल खाली पदों में से 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। पायनियर श्रेणी के तहत 20 पद आरक्षित किए गए हैं।
ये भर्ती कई ट्रेड्स के लिए निकाली गई हैं-
• कुक (रसोइया)
• ड्राइवर
• बढ़ई (Carpenter)
• दर्जी
• नाई
• अन्य ट्रेड्समैन पद
आवेदन कैसे करें? How to Apply for CRPF Recruitment :
- CRPF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Constable Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें, आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सामान्य (General), OBC और EWS श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए, आवेदन किए गए हर एक पद के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
यहां देखें सिलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), उसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), ट्रेड/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल हैं।
