CMAT Admit Card OUT: सीमैट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, Direct Link से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 21, 2026, 05:43 PM IST
CMAT 2026 Admit Card 2026 जारी हो चुके हैं। जो उम्मीदवार CMAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्टर हुए हैं, वे एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। CMAT एक नेशनल लेवल की ऑनलाइन एंट्रेंस परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि देशभर के MBA और PGDM जैसे मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश मिल सके।
CMAT Admit card
CMAT 2026 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 21 जनवरी 2026 को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे CMAT 2026 हॉल टिकट ऑफिशियल पोर्टल cmat.nta.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 जनवरी 2026 को होगी।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी शामिल है, जैसे कि परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, टेस्ट स्लॉट और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश।
CMAT 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? How to Download CMAT 2026 Admit Card:
जो उम्मीदवार CMAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्टर हुए हैं, वे एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, ‘CMAT 2026 एडमिट कार्ड’ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में अपना CMAT एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- सिक्योरिटी कोड सॉल्व करें और सबमिट करें।
- CMAT 2026 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- अपनी डिटेल्स चेक करें और फाइल डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी, साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ ले जाना होगा। CMAT 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 5 सेक्शन क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंट डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेन्शन एंड वर्बल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप से 20-20 व कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
क्या होती है CMAT परीक्षा ? What is CMAT Exam
बताते चलें कि CMAT एक नेशनल लेवल की ऑनलाइन एंट्रेंस परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि देशभर के MBA और PGDM जैसे मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश मिल सके।
CMAT 2026 परीक्षा के दिशानिर्देश और पैटर्न CMAT 2026 Exam Guideline :
CMAT परीक्षा के दिन के निर्देशों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बैग सेंटर के बाहर ले जाना मना है, और एंट्री करते हुए छात्रों की तलाशी ली जाएगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक्स जरूरी हैं। ध्यान रहे कि सुबह 8:30 बजे के बाद एंट्री बिल्कुल मना है। CMAT परीक्षा पैटर्न 2026 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।