एजुकेशन

CMAT Exam Today: सीमैट परीक्षा आज! परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल, देखें गाइडलाइन्स

CMAT : सीमैट परीक्षा आज यानी 25 जनवरी 2026 से आयोजित हो रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखें। एक छोटी सी लापरवाही आपका समय और मेहनत दोनों ही खराब कर सकती है। ऐसे में एग्जाम देने से पहले कुछ दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें...

Image

CMAT 2026 exam important guidelines

CMAT 2026 Exam : NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज देशभर के अलग-अलग शहरों में कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट आयोजित करने जा रही है। ये परीक्षा CBT मोड में करवाई जाती है। ऐसे में हजारों छात्र इस परीक्षा में आज शामिल होने जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा में शामिल होने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इस लेख में हम परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ निर्देश लेकर आए हैं, जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

इस बात का रखें खास ध्यान CMAT Exam Guideline

किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है अपने एडमिट कार्ड पर दिए रिपोर्टिंग टाइम का सख्ती के साथ पालन करें। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री की परमिशन नहीं दी जाएगी। ऐसे में सुरक्षा जांच से लेकर ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए छात्रों को कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट होना जरूरी है। इसके साथ-साथ अपना एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड जरूर साथ रखें। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या फिर पासपोर्ट हो सकता है। इसकी एक ओरिजनल कॉपी अपने साथ जरूरी कैरी करें।

परीक्षा हॉल के होते हैं ये नियम

परीक्षा केंद्र के नियम काफी सख्त होते हैं। छात्रों को यहां सिर्फ ट्रांसपेरेंट पेन, एडमिट कार्ड और फोटो आईटी या कोई अन्य पहचान पत्र लेकर जाने की ही अनुमति होती है। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, प्लूटूथ डिवाइस या फिर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग या किताब लेकर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

अगर कोई भी छात्र इन सभी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसे एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ में लेकर आएं क्योंकि इसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article