एजुकेशन

CMAT 2026 City Slip: एनटीए ने जारी की CMAT सिटी इंटीमेशन स्लिप, जानें कब होगी परीक्षा

CMAT 2026 city intimation slip : CMAT)-2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो चुकी है। स्लिप में उस शहर की जानकारी होगी जहां परीक्षा केंद्र होगा। NTA, CMAT परीक्षा 25 जनवरी, 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित करेगा। NTA बाद में CMAT - 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Image

CMAT 2026 City Intimation slip

CMAT 2026 City Intimation Slip 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT)-2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके CMAT 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक और डाउनलोड करनी होगी।

स्लिप में उस शहर की जानकारी होगी जहां परीक्षा केंद्र होगा। NTA, CMAT परीक्षा 25 जनवरी, 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित करेगा। NTA बाद में CMAT - 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा।

CMAT 2026 परीक्षा क्वांटिटेटिव टेक्निक्स और डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप में स्किल्स का आकलन करने के लिए आयोजित की जाएगी। हर सेक्शन में 20 सवाल होंगे, जिनके 80 नंबर होंगे। CMAT परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिनके कुल 400 नंबर होंगे।

क्या है CMAT परीक्षा ?

CMAT देश में मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। हर संस्थान अपना-अपना कट ऑफ CMAT स्कोर जारी करेगा। उम्मीदवारों को उस संस्थान में एडमिशन के लिए क्वालिफाई करने के लिए उस खास संस्थान की एलिजिबिलिटी पूरी करनी होगी। एक बार क्वालिफाई होने के बाद, उम्मीदवार को उस खास संस्थान के सिलेक्शन प्रोसेस को फॉलो करना होगा, जिसमें ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार का फाइनल सिलेक्शन GD और PI में उम्मीदवार के परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।

NTA कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) - 2025 देश भर में अलग-अलग जगहों पर 25 जनवरी 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिंगल शिफ्ट में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित कर रहा है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article