एजुकेशन

Class 1 Admission Age Criteria 2024: अब 6 प्लस के बच्चों का होगा कक्षा 1 में दाखिला, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस

Class 1 Admission Age Criteria 2024, Nursery Admission Age Limit 2024: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 1 में एडमिशन के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब 6 प्लस बच्चे ही कक्षा 1 में एडमिशन के लिए पात्र माने जाएंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर दिया है।

Image

Class 1 Admission Age Limit 2024: अब 6 प्लस बच्चों का होगा कक्षा 1 में एडमिशन

Class 1 Admission Age Criteria 2024, Nursery Admission Age Limit 2024: अगर आपके बच्चे की उम्र 6 साल से कम है और आप उसका एडमिशन कक्षा 1 में कराने जा रहे हैं तो आपके लिए बेहद काम की (Class 1 Admission Age Criteria) खबर है। बता दें कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आपके बच्चे की उम्र 6+ होनी चाहिए। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश (Class 1 Admission Age Limit) दिया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि, सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को यह सूचित किया जाता है कि 2024-2025 सत्र से ग्रेड 1 में प्रवेश की आयु सीमा 6+ वर्ष है। मंत्रालय ने यह फैसला नई शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए लिया है। बता दें कक्षा 1 में एडमिशन के लिए जुलाई में बच्चे की उम्र 6 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए। छ: वर्ष से कम आयु के बच्चों को 1 कक्षा में दाखिला नहीं दिया जाएगा।

Class 1 Admission Age Limit: आयु 6 वर्ष से ज्यादा से ज्यादा होने पर

अभिभावक लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि एडमिशन के वक्त, यदि उनके बच्चे की उम्र 6 वर्ष में कुछ महीने ज्यादा होगी तो उसे एडमिशन नहीं मिलेगा? बता दें एडमिशन के लिए 6+ आयु तय किया गया है। ऐसे में 6 साल व इससे ज्यादा उम्र के बच्चों को दाखिला मिलेगा।

Class 1 Admission Age Criteria :आयु 6 वर्ष से कम होने पर

वहीं कुछ पेरेंट्स का सवाल है कि, बच्चे कि उम्र 6 वर्ष से कुछ महीने कम होना पर एडमिशन होगा? अधिकतर स्कूलों में नये सत्र के लिए अप्रैल से एडमिशन शुरू हो जाता है और जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ होती हैं। ऐसे में यदि आपका बच्चा जुलाई तक 6 वर्ष का हो जाएगा तो एडमिशन दे दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article