CHSE Odisha 12th Result 2025 Date and Time: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ने ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि व समय की घोषणा बीते दिन कर दी। जारी अपडेट के अनुसार, CHSE Odisha 12th Result की घोषणा आज शाम 4 बजे किया जाएगा। हालांकि CHSE Odisha 12th Result 2025 Link को timesnowhindi.com/education से भी रिजल्ट लिंक पा सकेंगे।
इस साल प्लस II परीक्षा में 3.93 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च के बीच एक ही पाली में आयोजित की गई थीं। परिणाम जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। जानें क्या है तरीका
Odisha 12th Result 2025 How to Check
- ओडिशा बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “CHSE Odisha HS 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यकतानुसार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
2024 में, परिणाम 26 मई को घोषित किया गया था और इस साल परिणाम 21 मई को जारी किया गया। ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in है।
कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी।
ओडिशा कक्षा 12 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन विवरण, लिंग के अनुसार पास प्रतिशत और अन्य विवरण सामने आएंगे।
Odisha 12th Result 2024 Pass Percentage: पिछले साल का रुझान
- आर्ट्स स्ट्रीम के लिए कुल पास प्रतिशत 80.95 प्रतिशत था।
- साइंस स्ट्रीम के लिए, पास प्रतिशत 86.93 प्रतिशत था।
- कॉमर्स स्ट्रीम के लिए यह 82.27 प्रतिशत था।
परिषद ने किसी भी टॉपर की सूची जारी नहीं की थी, इसलिए हो सकता है इस बार भी टॉपर सूची जारी न की जाए।
