How to Use EPFO Online: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपको भी लगता है कि पीएफ से जुड़े कामों के लिए आपको पीएफ ऑफिस जाने की जरूरत पड़ेगी तो ऐसा नहीं है, आप बहुत से काम घर बैठे ईपीएफओ पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। दरअसल, ईपीएफओ पोर्टल पर मेंबर्स को कई सर्विस मिलती हैं, इस आर्टिकल में इन सभी सर्विस को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-
EPFO पोर्टल पर मिलने वाली ऑनलाइन सर्विस
PF Claim Status चेक करना
अगर आपने PF निकालने, एडवांस लेने या किसी अन्य क्लेम के लिए आवेदन किया है तो उसका स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। यानी पीएफ क्लेम के स्टेटस के लिए आपको बार-बार पीएफ ऑफिस विजिट करने या अपने एम्प्लॉयर से कॉन्टैक्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
PF से ऑनलाइन क्लेम करना
एलिजिबल मेंबर EPFO की ऑनलाइन सुविधा के जरिए PF Final Settlement, Partial Withdrawal और दूसरे परमिटेड बेनिफिट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UAN से जुड़ी सुविधाएं
यूएएन (Universal Account Number) नौकरी बदलने के बाद भी EPF खाते की पहचान बनाए रखने में मदद करता है। पोर्टल पर Know Your UAN सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सर्विस के साथ आप अपना मौजूदा यूएएन खोज सकते हैं। हालांकि, EPFO ने पोर्टल से Direct UAN Allotment और Activation की सुविधा बंद कर दी है। अब नए UAN का जेनरेशन और मौजूदा UAN का एक्टिवेशन Aadhaar-based Face Authentication के जरिए UMANG ऐप से किया जा सकता है।
KYC और प्रोफाइल की जानकारी अपडेट करना
EPFO सदस्य अपने PF खाते में जरूरी व्यक्तिगत जानकारी और KYC से जुड़ी डिटेल अपडेट या करेक्शन कर सकते हैं। Aadhaar-validated UAN वाले कई सदस्य नाम, जन्मतिथि, जेंडर, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति और नौकरी से जुड़ी तारीखों जैसी जानकारी खुद अपडेट कर सकते हैं।
PF Transfer और Annexure K देखना
नौकरी बदलने पर PF खाते को ट्रांसफर करने से जुड़ी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। EPFO ने पोर्टल पर Annexure K की ऑनलाइन उपलब्धता भी शुरू की है, जिसमें PF ट्रांसफर से जुड़ी जानकारी, बैलेंस, ब्याज और सर्विस हिस्ट्री जैसी डिटेल देखी जा सकती है।
Death Claim ऑनलाइन फाइल करना
अगर EPF सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो पात्र नॉमिनी PF से जुड़े Death Claim के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। परिवार या नॉमिनी के लिए Pension Claim की अलग सुविधा भी उपलब्ध है। कुछ निर्धारित परिस्थितियों में नाबालिग नॉमिनी के बैंक खाते में भी PF, पेंशन और EDLI लाभ जमा किए जा सकते हैं।
E-Nomination करना
EPFO सदस्य ऑनलाइन e-Nomination के जरिए अपने PF, पेंशन और इंश्योरेंस लाभों के लिए नॉमिनी की जानकारी दर्ज और अपडेट कर सकते हैं। नॉमिनी की जानकारी सही और अपडेट रखना परिवार के लिए भविष्य में क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद कर सकता है। EPFO के मौजूदा पोर्टल पर e-Nomination को सर्विस पीरियड के दौरान फाइल और अपडेट करने की सुविधा दी गई है।
