शहर

बिहार: रहम की गुहार लगाती युवती को बेरहमी से मारा, किया दुष्कर्म...होटल में ऑन कैमरा वहशी-दरिंदे ने किया रिकॉर्ड

Bihar Begusarai Viral Video Rape: बिहार के बेगूसराय स्थित एक होटल में युवती के साथ दरिंदगी और फिर बेरहमी से मारपीट का खौफनाक मामला सामने आया है।

Image

बिहार: रहम की गुहार लगाती युवती को बेरहमी से मारा, किया दुष्कर्म...होटल में ऑन कैमरा वहशी-दरिंदे ने किया रिकॉर्ड

Begusarai Hotel Rape Case: बिहार के बेगूसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और संवेदनहीन वारदात सामने आई है। यहां एक स्थानीय होटल के कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने इस पूरी दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बेगूसराय पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

होटल के कमरे में हैवानियत, गिड़गिड़ाती रही पीड़िता

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह घर से निकली तो एक युवक बाइक पर बैठाकर उसे होटल ले गया और वहां किसी दूसरी लड़के के हवाले कर दिया। बताया गया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी रोहित कुमार उसे होटल के कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर या दबाव बनाकर एक होटल के कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

घटना के दौरान पीड़िता जब विरोध करने या रोने लगी, तो आरोपी ने उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। वायरल वीडियो में आरोपी पीड़िता पर लात-घूंसे बरसाते और उसे बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि बेबस पीड़िता हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही।

आरोपी ने अपनी इस हैवानियत को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया और बाद में इसे वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता की पहचान और सम्मान पर गहरा आघात पहुंचा है।

Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार की बताई जा रही है और यह शहर के NH 31 पर स्थित एक होटल की है। बेगूसराय शहर थाने के इंस्पेक्टर-कम- SHO सतीश कुमार हिमांशु ने मंगलवार को कहा कि पीड़िता के परिवार ने सोमवार शाम को इस संबंध में FIR दर्ज कराई है।

वीडियो में एक युवक लड़की के बाल पकड़कर खींचते हुए देखा जा सकता है। वह उसे चप्पलों से पीटते हुए भी दिख रहा है। युवक ने कथित तौर पर होटल के कमरे में भी लड़की के साथ बलात्कार किया। SHO ने कहा, 'युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहित कुमार के रूप में हुई है। एक अन्य युवक, जो सीधे तौर पर शामिल नहीं है, जहां उसका नाम भी FIR में दर्ज किया गया है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article