एजुकेशन

बोर्ड परीक्षा के 125 टॉपर छात्रों को कराई हेलीकॉप्टर की सवारी, सीएम ने पूरा किया अपना वादा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:51 PM IST

शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा के कुल 125 टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें हेलीकॉप्टर की सवारी का अवसर भी दिया गया। बोर्ड परीक्षा के समय राज्य के मुख्यमंत्री ने टॉपर छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी कराने की घोषणा की थी।

Image

टॉपर छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी

छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के कम से कम 125 मेधावी छात्रों को शनिवार को रायपुर में हेलीकॉप्टर की सवारी से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गई घोषणा के अनुरूप कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के राज्य और जिलेवार टॉपर्स को सात सीटों वाले हेलीकॉप्टर में सवारियां दी गईं।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को इतने अनोखे तरीके से सम्मानित किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि यहां पुलिस परेड ग्राउंड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इससे पहले मई में, इसी संबंध में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के शीर्ष 10 मेधावी छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी से पुरस्कृत किया जाएगा।

12वीं की बोर्ड परीक्षा में रायपुर में प्रथम और छत्तीसगढ़ में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली रायपुर की वर्षा देवांगन ने आभार और धन्यवाद कहते हुए कहा कि वह हेलीकॉप्टर की सवारी के दौरान बहुत उत्साहित थीं और यह एक सपने के सच होने जैसा था।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से नारायणपुर जिला के 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र देवानंद कामेती ने कहा, 'हेलीकॉप्टर की सवारी करना मेरे लिए बहुत खुशी और यादगार पल था, क्योंकि जहां से मैं आया हूं, वहां उचित सड़क संपर्क और अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं।' गौरतलब है कि छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए ही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अच्छे अंक लाने वाले छात्रों हेलीकॉप्टर की सवारी कराने की घोषणा की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article