एजुकेशन

CG Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें कैसे मिलेगी CGBSE 10th 12th की मार्कशीट

CG Board 10th 12th Result 2026 जारी: छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी हाे गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम results.cg.nic.in पर जारी किया गया

Image

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा

CG Board 10th 12th Result 2026 जारी: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स—cg.results.nic.in, cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं। इसके अलावा, परिणाम डिजिलॉकर पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं, जहां से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी थ्योरी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गईं।

पास प्रतिशत और प्रदर्शन

    10वीं का कुल रिजल्ट: 77.15% (पिछले साल से करीब 5% अधिक)
  • लड़के: 72%
  • लड़कियां: 81%
  • 12वीं का कुल रिजल्ट: 83.04%
    • लड़के: 78.8%
    • लड़कियां: 86.4%

    इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

    CG Board 10th 12th Result 2026

    CG Board 10th 12th Result 2026

    Chhattisgarh Board Result 2026 Website

    इन्हें CGBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in से देखा जा सकता है। Chhattisgarh Board Result 2026 Link को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।

    Chhattisgarh Board ka Result Kaise Dekhen

    • CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
    • Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
    • सबमिट बटन दबाकर रिजल्ट देखें।
    CGBSE Result 2026 Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026 Live Sarkari Result at cgbse.nic.in results.cg.nic.in

    टॉपर्स और पुरस्कार

    कक्षा 10वीं में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य सरकार ने इन टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

    रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Neelaksh Singh
    नीलाक्ष सिंहauthor

    नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article