CEED, UCEED 2026 Registration Begins: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने आज 1 अक्टूबर को CEED और UCEED 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना हैं, वे परीक्षा के अनुसार आधिकारिक साइट ceedapp.iitb.ac.in या uceed.iitb.ac.in पर जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले लॉग इन करने की जरूरत होगी, जिसके लिए उसे पंजीकरण करना होगा।
कब तक कर सकते हैं आवेदन, जानें परीक्षा के बारे में
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 है। विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2025 है।
प्रवेश पत्र 2 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे और प्रवेश पत्र में किसी भी त्रुटि को सुधारने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2026 है।
UCEED परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को एक ही पाली में - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक - आयोजित की जाएगी।
कौन भर सकता है फॉर्म
वे छात्र जिन्होंने 2025 में किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य, या कला एवं मानविकी) में बारहवीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण की है या 2026 में परीक्षा दे रहे हैं, वे UCEED 2026 में शामिल होने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें
UCEED 2026 पंजीकरण: आवेदन कैसे करें
1. UCEED की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध UCEED 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
4. पंजीकरण हो जाने के बाद, अपने खाते में लॉग इन करें।
5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
7. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कितना देना होगा शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 4000 रुपये है। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये है।
