CBSE Supplementary Admit Card 2025 released at cbse.gov.in: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 8 जुलाई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Supplementary Admit Card 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा
नोटिस के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 जुलाई को होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CBSE Admit Card 2025
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Result 2025: ऐसा रहा सीबीएसई रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया गया था। सीबीएसई 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.66% दर्ज किया गया। इसी तरह कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88.39% रहा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
