एजुकेशन

कक्षा 6-9 के लिए CBSE का नया करिकुलम, जानें क्या हैं थ्री लैंग्वेज फॉर्मूला? तीसरी भाषा में फेल हुए तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

CBSE New Curriculum 2026: सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 और 9 के एक नया करिकुलम लागू किया है। इस करिकुलम के अनुसार क्लास 6 के छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होगी और 9वीं के छात्रों को साइंस और मैथ्स के दो लेवल का मिलेगा ऑप्शन। आइए इसके बारे में विस्तार से बताएं।

Image

कक्षा 6-9 के लिए CBSE का नया करिकुलम

CBSE New Curriculum 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 (Academic Year 2026) के लिए एक नया करिकुलम लागू किया है। यह करिकुलम खास तौर पर नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत सीबीएसई ने कक्षा 6 और 9 के लिए लागू किया गया है। क्लास 6 के छात्रों के लिए थ्री लैंग्वेज फार्मूला और क्लास 9 के लिए मैथ्स और साइंस दो स्तरीय प्रणाली लागू की गई है। आइए आपको इसके बारे में बताएं।

क्या है क्लास 6 के लिए थ्री लैंग्वेज फार्मूला

सीबीएसई कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्रों को नए करिकुलम के अनुसार, अब तीन भाषाएं पढ़नी होगी। सीबीएसई द्वारा भाषा विषयों को तीन स्तर यानी R1, R2 और R3 में व्यवस्थित तरीके से बांटा गया है। NCF (राष्ट्रीय पाछ्यचर्या रूपरेखा) के तहत करिकुलम में तीन भाषाओं में दो भाषा भारतीय होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2030-31 तक यानी 10वीं पूरी होने तक छात्र के लिए तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही यह तीनों भाषाएं एक दूसरे अलग होनी चाहिए।

10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तीसरी भाषा अनिवार्य

सिर्फ तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य नहीं है। नए नियम के अनुसार, छात्रों को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए तीसरी भाषा में पास होने भी अनिवार्य है।

क्लास 9 के लिए दो स्तरीय व्यवस्था

सीबीएसई द्वारा कक्षा 6 में तीन भाषा और क्लास 9 के लिए मैथ्स और साइंस के लिए दो स्तरीय व्यवस्था शुरू की गई है। कक्षा 9 में मैथ्स और साइंस को स्टैंडर्ड और एडवांस दो स्तर में बांटा गया है। इसमें एक अच्छी बात यह है कि स्टैंडर्ड लेवल सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है, लेकिन एडवांस लेवल ऑप्शनल है। छात्र चाहें तो एडवांस लेवल पढ़ने का ऑप्शन चुन सकते हैं। अगर वह इसे चुनते हैं तो उन्हें 25 अंकों की अतिरिक्त परीक्षा देनी होगी, जिसे पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article