एजुकेशन

CBSE Group A, B, C Result 2026 Declared: जारी हुआ सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CBSE Group A, B, C Result 2026 Declared: ग्रुप ए, बी और सी के नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों का रिजल्ट जारी कर (CBSE Group A, B, C Result) दिया है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Group A, B, C Result 2026 Declared: यहां देखें सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

CBSE Group A, B, C Result 2026 Declared: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CBSE Group A, B, C Result 2026) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली ने ग्रुप ए, बी और सी के नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों का रिजल्ट जारी कर (CBSE Group A, B, C Result) दिया है। परिणाम 2 मार्च, 2026 को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया। अभ्यर्थी यहां मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 124 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

CBSE Group A, B, C Result: कब हुई थी सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी की परीक्षा

बता दें सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती परीक्षा 2 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE Group A, B, C Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Group A, B, C Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

CBSE Group A, B, C Result: सीबीएसई ग्रुप ए,बी, सी का रिजल्ट

बता दें सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी की लिखित परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा के बाद 11 फरवरी को आंसर की जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदावारों को एक से दो दिन का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article