एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2024: जारी हुई सीबीएसई 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल डेटशीट, जानें कब होगी परीक्षा

CBSE Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Practical Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स यहां सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट 2024 चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Date Sheet 2024

Photo : iStock

CBSE Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Practical Date Sheet 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (CBSE Practical Exam 2024) की डेट घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेटशीट 2024 चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अधिक ठंड पड़ने वाले क्षेत्र के स्कूलों में कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर (मंगलवार) से 14 दिसंबर तक किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और निर्देश केवल शीतकालीन स्कूलों के लिए हैं और नियमित सत्र के स्कूलों के लिए लागू नहीं होंगे।

CBSE Practical Date Sheet 2024: इन स्कूलों में होगा प्रैक्टिकल एग्जाम

सीबीएसई 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं जहां 1 जनवरी से आयोजित की जानी हैं, वहीं सर्दी से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में परीक्षाएं 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई डेटशीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download CBSE Practical Date Sheet 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2024: ये स्टूडेंट्स नहीं दे सकेंगे परीक्षा

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन स्कूलों का नाम बोर्ड के ऑनलाइन एलओसी में जमा नहीं किया गया है, उनके किसी भी छात्र को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के लिए बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article