एजुकेशन

CBSE Compartment Result 2024: सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कब आएगा, रोल नंबर से ऐसे चेक करें मार्क्स

CBSE Compartment Result 2024 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रोल नंबर दर्ज करके सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

Image

CBSE Compartment Result 2024

CBSE Compartment Result 2024 Date: सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 10th 12th Compartment Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE 10th 12th Compartment Result 2024: जुलाई में हुई थी परीक्षा

सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2024 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:30 बज से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी। वहीं, कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं का लॉट 2 के लिए रिवैल्यूएशन और वेरिफिशन रिजल्ट जारी किया है। कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे अलग से जारी किए जाएंगे।

CBSE Compartment Result 2024 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई ने 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंटस एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को दर्ज करके मार्क्स चेक कर सकेंगे।

How to download CBSE Compartment Result 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Compartment Result 2024 Kab Aayega: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में इस साल लगभग 1.32 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जबकि, 1.22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article