एजुकेशन

CTET Result 2024 Date: जारी होने जा रहा सीटीईटी रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

CTET Result 2024, Sarkari Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सीटीईटी पासिंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

CTET Result 2024 Date

CTET Result 2024, Sarkari Result 2024: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया दा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा सीटीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET Result 2024 Release Date: जुलाई में हुई थी परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन 7 जुलाई 2024 (रविवार) को देश के 136 शहरों में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 24 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 27 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

CTET Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी रिजल्ट अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को 55 प्रतिशत हासिल करना अनिवार्य है।

How to download CTET Result 2024

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET July Result 2024: किसके लिए कौन-सी परीक्षा

सीटीईट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयजोन साल में एक बार किया जाता है। सीटीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस साल परीक्षा में लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article