एजुकेशन

CBSE 12th Supplementary Exams: कब होगा सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम, जानें किस छात्रों को मिलेगा नंबर बढ़ाने का मौका

CBSE 12th Supplementary Exams: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत नंबर हासिल नहीं कर पाते हैं उन्हें सप्लीमेंट्री श्रेणी में रखा जाता है।

Image

CBSE 12th Supplementary Exam

CBSE 12th Supplementary Exams: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने सीबीएसई इंटर का परीक्षा दी थी, वे अपनी मार्कशीट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। दरअसल, सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी कर दिया था और तभी से 12वीं के लाखों छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे। बीते दो साल से सीबीएसई का रिजल्ट आज ही के दिन यानी 13 मई को ही जारी हुआ था और तीसरी बार सीबीएसई ने 13 मई को ही 12वीं के नतीजे जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, इस साल CBSE 12वीं में कुल 85.20% प्रतिशत छात्र छात्राएं पास हुए हैं जोकि पिछले साल के मुकाबले कम है। 2025 में 88.39 प्रतिशत छात्र 12वीं कक्षा में पास हुए थे। इस बार 12वीं क्लास के एग्ज़ाम के लिए कुल 18,57,517 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 स्टूडेंट्स को सफलता मिली है।

सीबीएसई 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत नंबर हासिल नहीं कर पाते हैं उन्हें सप्लीमेंट्री श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे छात्र जुलाई में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका रहता है। दो या उससे अधिक सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत से कम नंबर आने पर छात्रों को फेल माना जाता है। जानकारी के अनुसार, इस साल 1,63,800 छात्र छात्राओं की कंपार्टमेंट आई है। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं और इसमें 18 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

कब होगा सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम

आवेदन मांगे जाएंगे: मई के आखिरी सप्ताह में

तैयारी के लिए समय: अभी से लेकर जुलाई तक

सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट: जुलाई 2026

खासबात यह है कि इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं ने एक बार फिर 6.73 प्रतिशत अंकों से छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86% रहा है, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 82.13% रहा है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर वेबसाइट खुलने में समस्या आती है तो DigiLocker और UMANG ऐप की मदद से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नंबर 77 38 299 899 पर अपना 12वीं का रोल नंबर भेजना है।

टॉपर्स की बात करें तो सीबीएसई ने बीते कुछ वर्षों से टॉपर लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। हालांकि सर्वाधिक नंबर हासिल करने वाले छात्रों के नाम सामने आ ही जाते हैं। फिलहाल ये बड़ी खबर है- CBSE ने लंबे इंतजार के बाद 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों को इसमें सफलता मिली है उन्हें खूब बधाई और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं। और जो किसी वजह से सफल नहीं हुए हैं वह हार ना मानें, अपनी कमियों को पहचानें और फिर तैयारी में जुट जाएं। क्योंकि कोशिश करने वालों को एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article