एजुकेशन

CBSE 10th Second Exam Result 2026: नहीं होगी देरी! जल्द जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 Kab Aayega On cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, Digilocker.gov.in: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन किस भी वक्त 10वीं सेकेंड एग्जाम परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Image

CBSE Class 10th Result 2026 Kab Aayega: जल्द जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 Kab Aayega On cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, Digilocker.gov.in: सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेंकेंड एग्जाम की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए अहम (CBSE Class 10th Result 2026) सूचना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन किसी भी वक्त 10वीं सेकेंड एग्जाम परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (CBSE Class 10th Result 2026 Date) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम की परीक्षा 15 मई से लेकर 21 मई के बीच आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 5.25 लाख छात्रों ने अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन किया था, जबकि 85 हजार से अधिक छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 10th Second Exam Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE Class 10th 2nd Exam Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर से कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लॉगिन डिटेल्स की मदद से साइन इन करें।
  3. यहां लॉगिन के बाद CBSE का विकल्प चुनें।
  4. अब Class 10 Marksheet पर क्लिक करें।
  5. यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  6. फिर विवरण भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  7. इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

CBSE Class 10th Second Exam Result: कहां मिलेगी सीबीएसई 10वीं की मार्कशीट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article