CBSE Class 10th 12th Compartment Exam Date Sheet 2024, CBSE Board Compartment Exam Date 2024: सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अहम (CBSE Class 10th Compartment Exam Date Sheet) सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर (CBSE 12th Compartment Exam Date Sheet) दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Compartment Exam Date: कब होगी सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई को समाप्त होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1:30 तक होगी। छात्रों को परीक्षा से ठीक 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा। यहां देखें सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीटCBSE Class 10th Comapartment Exam Date Sheet 2024 Download
| CBSE Class 10th Compartment Exam Date 2024 | Subject |
| 15 जुलाई 2024 | सोशल साइंस |
| 16 जुलाई 2024 | हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स-बी |
| 18 जुलाई 2024 | साइंस |
| 19 जुलाई 2024 | मैथेमेटिक्स स्टैंडर्स, मैथेमेटिक्स बेसिक |
| 20 जुलाई 2024 | इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लिट्रेचर) |
| 22 जुलाई 2024 | उर्दू कोर्स - A, पंजाबी |
