CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टू़डेंट्स के लिए नया अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (CBSE Class 10th, 12th Admit Card 2023) जल्द ही जारी किया जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 10th, 12th Exam 2023: सीबीएसई परीक्षा की तारीख
सीबीएसई की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च और 12वीं की परीक्षा का 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। वहीं, सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक चलीं। सीबीएसई थ्योरी परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचा है, ऐसे में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा।
How to download CBSE Class10th, 12th Admit Card 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद सीबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स सीबीएसई एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
CBSE Board Exam 2023: पूछे जाएंगे ऐसे सवाल
बीते साल कोविड 19 महामारी की वजह से सीबीएसई की परीक्षा दो टर्म में हुई थी लेकिन इस साल परीक्षा केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी। सीबीएसई एग्जाम पैटर्न में सुधार के लिए अब कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कॉम्पिटेंसी बेस्ड सवाल (Competency Based Questions) भी पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
