JEE Main Session 1 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो एनटीए की आधिकारिकव वेबसाइट से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Exam 2023: जेईई मेन परीक्षा की तारीख
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिेकेशन के मुताबिक, जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में कुल 13 भाषाओं में होगी।
How to download JEE Main Admit Card 2023
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'JEE(Main) 2023 Session 1 – Download Admit Card (24.01.2023)' के
- लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
- अब स्टूडेंट्स जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात
एनटीए ने हाल ही में जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन एग्जाम की इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है। एनटीए की ओर से जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया गया है। ध्यान रहे कि पराक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
