RPSC Senior Teacher Exam City Details 2023: राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक नया अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से वरिष्ठ अध्यापक यानी सीनियर टीचर परीक्षा (RPSC Senior Teacher Exam 2023) के लिए एग्जाम सिटी डिटेल आज यानी 22 जनवरी 2023 को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे।
RPSC Senior Teacher Exam City 2023: आज होगा जारी
आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के दोनों ग्रुपों के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 22 जनवरी 2023 को वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जिसे अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके प्राप्त कर सकेंगे।
RPSC Senior Teacher Exam 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
राजस्थान लोक सेवा आयोग सीनियर टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 3 दिन पहले जारी करेगा। चूंकि, परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को किया जाना है। ऐसे में सीनियर टीचर एडमिट कार्ड 26 जनवरी को जारी किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:30 के बीच आयोजित की जाएगी।
How to download RPSC 2nd Grade Senior Teacher Exam City Detail 2023
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- फिर राजस्थान सीनियर टीचर एग्जाम सिटी डिटेल के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी सीनियर टीचर परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
सीनियर टीचर के लिए 24 दिसंबर को आयोजित ग्रुप सी का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए ग्रेड 2 सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
