एजुकेशन

CBSE Class 10 Second Board Exam: सीबीएसई दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, 6,68,854 छात्र होंगे शामिल

CBSE Class 10 Second Board Exam: सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड (कंपार्टमेंट) परीक्षाएं 15 मई से शुरू हो गई हैं। गणित के पेपर के साथ शुरू हुई इस परीक्षा में 6,68,854 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि 85,285 छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे।

Image

CBSE Class 10 Second Board Exam: सीबीएसई दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा

CBSE Class 10 Second Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। परीक्षा का पहला पेपर गणित विषय का आयोजित किया गया। इस बार करीब 6.68 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड की ओर से देशभर में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। गणित और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षा शुरुआती दिनों में रखी गई है, जबकि सामाजिक विज्ञान का पेपर अंतिम चरण में होगा। अधिकतर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी।

दो बार परीक्षा की प्रणाली

सीबीएसई ने वर्ष 2026 से कक्षा 10वीं के लिए दो-एडिशन परीक्षा प्रणाली लागू की है। इसके तहत पहली परीक्षा देना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है, जबकि दूसरी परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए अवसर के रूप में रखी गई है जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं या कंपार्टमेंट श्रेणी में आए हैं। दोनों परीक्षाओं में से बेहतर अंक अंतिम मार्कशीट में शामिल किए जाएंगे।

क्यों लागू की गई यह व्यवस्था

सीबीएसई का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अतिरिक्त मौका देना है। परीक्षा परिणाम जून 2026 के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या DigiLocker या UMANG के माध्यम से भी देख सकेंगे।

कुल कितने छात्र होंगे शामिल

आंकड़ों के मुताबिक, कुल 6,68,854 नियमित छात्रों ने इस दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनमें से 5.25 लाख से अधिक छात्र केवल अपने अंकों में सुधार के लिए परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, 85 हजार से ज्यादा छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल हैं। इसके अलावा कई छात्रों ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट दोनों श्रेणियों में आवेदन किया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article