CBSE Class 10th Compartment Result 2025 Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है। देश-विदेश में कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सीबीएसई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट का विवरण cbse.gov.in पर भी देखा जा सकता है।
बता दें, बोर्ड ने बीते दिन यानी 1 अगस्त को 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद से सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजो का इंतजार बढ़ गया है।
अगर आप सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम की डिटेल कॉपी देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक करें - CBSE Class 12th Compartment Result 2025 Direct Link
रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवार सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
1. सीबीएसई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा
5. परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
6. आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस वर्ष, कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई, 2025 को और कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। अधिकांश विषयों के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए गए थे, और कुछ अन्य विषयों की परीक्षाए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गईं।
