CBSE Class 12th Compartment Result 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 1 अगस्त को कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र CBSE Class 12th Compartment Result 2025 Website cbseresults.nic.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपने अंक देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, सत्यापन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी।
कितना गया रिजल्ट
इस वर्ष, कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 1,43,581 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,38,666 छात्र उपस्थित हुए और 53,201 छात्र (38.36 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।
विदेशी स्कूल केंद्रों का पास प्रतिशत
विदेशी स्कूल केंद्रों में, 938 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 918 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 486 (52.94 प्रतिशत) छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
लड़कियों ने लड़कों से बेहतर किया प्रदर्शन
हर साल की तरह, इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से 4.56 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। supplementary परीक्षाओं में लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 41.35 प्रतिशत और लड़कों का 36.79 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त, सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) श्रेणी में कुल 278 छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 273 परीक्षा में शामिल हुए और 137 उत्तीर्ण हुए (50.18 प्रतिशत)।
सीबीएसई कक्षा 12 की मार्कशीट में छात्र का नाम, विषयवार कुल अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल स्कोर, और योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण) सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
कक्षा 12 के सभी विषयों की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई, 2025 को पूरे देश और विदेशों के 26 देशों में आयोजित की गई थीं। सीबीएसई ने एक पखवाड़े के भीतर परिणाम घोषित कर दिया है।
कब जारी हुए थे फाइनल रिजल्ट
इस वर्ष, सीबीएसई कक्षा 10 और सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। इस बार कुल 17,04,367 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
