एजुकेशन

SSB Head Constable Result 2026: SSB ने जारी किए हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल)-2020 लिखित परीक्षा के मार्क्स

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। मार्क्स डाउनलोड करने की सुविधा 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Image

SSB ने जारी किए हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल)-2020 लिखित परीक्षा के मार्क्स (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

SSB Head Constable Result 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। एसएसबी ने भर्ती परीक्षा के लिखित चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए एसएसबी ने एक लिंक उपलब्ध कराया है, जहां से अंक देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। एसएसबी की ओर से जारी 14 अक्टूबर 2026 के नोटिस के अनुसार, मार्क्स डाउनलोड करने की सुविधा 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

SSB Head Constable Marks 2026: Key Highlight
विवरणजानकारी
भर्ती संस्थासशस्त्र सीमा बल (SSB)
पदहेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)
भर्ती विज्ञापन संख्या338//SSB/HC/Min/2020
कुल पद115
CBT परीक्षा की तारीख7 जुलाई 2026
मार्क्स जारी होने की तारीख14 अक्टूबर 2026
मार्क्स डाउनलोड की अंतिम तारीख24 अक्टूबर 2026, सुबह 11:30 बजे

यहां से चेक करें परीक्षा के अंक

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक: SSB Head Constable Ministerial Marks 2026

लिंक खोलने के बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें। इसके बाद अपने अंक देखें और स्कोर की कॉपी डाउनलोड कर लें। आगे की भर्ती प्रक्रिया में जरूरत पड़ने पर यह कॉपी काम आ सकती है।

आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। नोटिस के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना तक उम्मीदवारों को अगले चरण में बुलाया जा सकता है।

अगले चरण में स्किल टेस्ट शामिल है, जिसमें टाइपिंग टेस्ट भी होगा। भर्ती की मूल योग्यता के अनुसार, उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी था। टाइपिंग के लिए अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article