एजुकेशन

Indian Army TES 57 Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, जानें योग्यता और उम्र सीमा

Indian Army TES 57 Recruitment 2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) 57वें कोर्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Image

भारतीय आर्मी में अफसर बनने का अवसर (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Indian Army TES 57 Recruitment 2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) 57वें कोर्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

Army TES 57 के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ पास होना जरूरी है। 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत कुल अंक होने चाहिए। इसके अलावा, इस भर्ती के लिए JEE Main 2026 में शामिल होना अनिवार्य किया गया है।

उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2027 को कम से कम 16 साल 6 महीने और अधिकतम 19 साल 6 महीने होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। वहां TES 57 भर्ती से संबंधित लिंक खोलें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी विवरणों को जांचकर फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें

TES 57 के लिए चयन प्रक्रिया, आगे के चरणों और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरना चाहिए। एडमिट कार्ड और चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article