एजुकेशन

CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, इन गाइडलाइन पर दें खास ध्यान, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो जाएगी। परीक्षा के दौरान होने वाली गलतियों से बचने के लिए छात्र पहले ही एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र में प्रवेश से संबंधित आवश्यक गाइडलाइन पर ध्यान दें। ऐसा न करने की जरा सी भूल उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

Image

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम से पहले इन गाइडलाइन पर दें खास ध्यान

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अधिक समय नहीं रह गया है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 2026 से शुरू हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र लास्ट मिनट की समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जरूर चेक करें। ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े। इतना ही नहीं एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी भी जरूर चेक करें। यह परीक्षा के दौरान आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, जिससे आप परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं।

एडमिट कार्ड जरूर चेक करें

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Board Exam 2026 Admit Card) पर दिए गए विवरण यानी जानकारी को जरूर चेक करें।

- रोल नंबर

- उम्मीदवार का नाम

- जन्म तिथि

- परीक्षा के नाम

- माता-पिता का नाम

- परीक्षा केंद्र

- परीक्षा का समय

- परीक्षा की डेट

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर छात्र तुरंत स्कूल के संपर्क करें। इसके अलावा परीक्षार्थियों के माता-पिता का एडमिट कार्ड का वेरिफिकेशन के लिए हस्ताक्षर करना अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को अनदेखा न करें

अक्सर छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों नजरअंदाज कर देते है। फिर लास्ट मिनट पर उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। यह गलती अधिकांश बच्चों द्वारा की जाती है। लास्ट मिनट दिक्कत से बचने के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वह दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन भी करें।

परीक्षा हॉल में एंट्री गाइडलाइन

बता दें कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल पर 10 से पहले पहुंचना होगा। 10 बजे के बाद एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। अगर आप अपना साल खराब नहीं करना चाहते हैं को परीक्षा के समय से करीब 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

ड्रेस कोड गाइडलाइन

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ध्यान रखें की उन्हें परीक्षा केंद्र पर स्कूल की यूनिफार्म पहनकर ही जाना है। घर के कपड़े पहनकर जाने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री की परमीशन नहीं मिलेगी। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवश्यक स्टेशनरी सामग्री भी आपके पास होना अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article