Board Exam Preparation Tips: बोर्ड एग्जाम में टॉप करने की है तैयारी? तो अपना लीजिए ये टिप्स, मजबूत होगी प्रीपरेशन
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Feb 4, 2026, 05:41 PM IST
Board Exam 2026 Preparation Tips: बोर्ड परीक्षा के इस सीजन में सभी 10वीं और 12वीं के छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। स्ट्रेस और टेशन के बीच आइए आपको परीक्षा में टॉप करने की कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दें, जिससे आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
बोर्ड एग्जाम में टॉप करने करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Board Exam Preparation Tips: साल की शुरुआत के साथ ही बोर्ड परीक्षा का सीजन शुरू हो गया है। कुछ राज्यों में बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है, जिसमें बिहार बोर्ड भी शामिल है। वहीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE Board Exam 2026), यूपी बोर्ड एग्जाम 2026, राजस्थान बोर्ड एग्जाम, हरियाणा बोर्ड, पंजाब बोर्ड, झारखंड बोर्ड समेत कई बोर्ड परीक्षाएं अभी कुछ दिनों में शुरू हो जाएंगी। लेकिन इस बीच 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र प्रिपरेशन के स्ट्रेस और टेंशन में नजर आने लगे हैं। पढ़ाई और समय से सारे विषय पूरे करने का यह बोझ भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसी ही स्थिति है तो परेशान न होए। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ टॉप करना चाहते हैं तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करनी है, जिससे आप भी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आइए आपके साथ वह महत्वपूर्ण टिप्स शेयर करें, जिससे आप रिलेक्स होकर फॉलो कर सकते हैं।
स्मार्ट टाइम टेबल बनाएं
बोर्ड की तैयारी के साथ पूरा सिलेबस कवर करना आसान नहीं है, लेकिन इसे अगर टाइम टेबल के अनुसार फॉलो किया जाए वो भी स्मार्ट टाइम टेबल के अनुसार, तो आप परीक्षा के लिए तैयार हो जाएंगे। परीक्षा में टॉप करने का पहला फार्मूला है कि आप स्मार्ट प्लानिंग करें, जिसमें हर सब्जेक्ट को 3 पार्ट में डिवाइड करें आसान, मीडियम और कठिन में बांटे और समय को भी उसके अनुसार डिवाइड करना है। आसान विषय पर कम और कठिन विषय पर अधिक समय देना है।
छोटे छोटे डे टारगेट करें सेट
बड़े बड़े टारगेट सेट करने से बेहतर होगा की आप हर रोज छोटे छोटे टारगेट सेट करें। कई बार बड़े टारगेट पूरे करने मुश्किल हो जाते हैं और इसके बाकी के टारगेट पर असर पड़ता है, लेकिन छोटे टारगेट आसानी से पूरे होते हैं और इन्हें समय से अधिक पूरा किया जा सकता है।
रिविजन के लिए निकाले समय
पढ़ाई की तैयारी के साथ छात्रों को यह समझना जरूरी है कि रिवीजन करना भी जरूरी है। क्योंकि अब परीक्षा में समय कम बाकी रह गया है, इसलिए परीक्षा की तैयारी के साथ आपको रिवीजन के लिए भी समय निकालना जरूरी है और इसे रूटीन में एड करना आवश्यक है। इससे न केवल आपकी मेमोरी शार्प होगी, बल्कि साथ साथ कम टाइम का स्ट्रेस भी कम होगा।
बीते सालों के मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर करें चेक
बीते सालों के मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर छात्रों के लिए सबसे लाभकारी होते हैं। कई बार बीते सालों में पूछे गए प्रश्न पुनः परीक्षा में पूछे जाते हैं ऐसी स्थिति में यह आपके लिए एक प्लस पॉइंट होगा। इतना ही नहीं इससे आपको परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में भी पता लगता है।
परीक्षा की तैयारी के दौरान ब्रेक जरूरी
छात्र अक्सर सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वह पढ़ाई के दौरान ब्रेक नहीं लेते हैं। ऐसा करने से वह पीछे का पढ़ा साला भुलते जाते हैं। दिमाग को थोड़ा आराम देने के लिए यह अति आवश्यक है कि आप ब्रेक लें। इतना ही नहीं छात्रों के लिए आवश्यक नींद पूरी करना भी जरूरी है। अगर आपका शरीर और दिमाग थका हुआ है तो आप फ्रेश फील नहीं करेंगे। फ्रेश फील करने के लिए और पढ़ाई पर पूरी फोकस करने के लिए पूरी नींद जरूरी है।
डेडलाइन बनाएं
परीक्षा की तैयारी करते हुए आपको एक डेडलाइन बनानी जरूरी है। इससे आपको जिस विषय या काम को कितना समय देना है वह तय करना है। इससे आप उस समय सीमा के दौरान अपना काम पूरे फोकस के साथ करेंगे।