CBSE Board Exam 2025 Registration Begins: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। जो छात्र वर्तमान में कक्षा 10, 12 में हैं, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरना होगा और बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करना होगा। बता दें, यह एक जरूरी प्रक्रिया होती है, जिसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पूरा करना अनिवार्य है। इच्छुक छात्र parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, साथ ही यहां संबंधित नोटिस भी दिया गया है।
ध्यान रहे, बोर्ड से संबद्ध स्कूल आपके CBSE Board Exam 2025 Registration form को संसाधित (Process) करेंगे और उम्मीदवारों की सूची या LOC जमा करेंगे।
CBSE Board Exam 2025 Registration Last Date
स्कूलों को सूचित किया जाता है कि पोर्टल आज 5 सितंबर, 2024 से खोला गया है और 4 अक्टूबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। स्कूलों को CBSE Board Exam 2025 के लिए निर्धारित शुल्क के साथ LOC जमा करना जरूरी है। दृष्टिबाधित (Visually Impared) छात्रों को कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
CBSE Board Exam 2025 Registration Online
यदि समय सीमा के भीतर एलओसी जमा नहीं की गई, तो बोर्ड स्कूलों को 2000 रुपये प्रति बच्चे के विलंब शुल्क के साथ 15 अक्टूबर तक LOC जमा करने की अनुमति देगा। इसलिए स्कूलों के लिए एलओसी और पंजीकरण प्रक्रिया को समय पर शुरू करना और पूरा करना महत्वपूर्ण है। CBSE Board Exam 2025 Registration Online किया जाएगा।
CBSE Board Exam 2025 Registration form
पंजीकरण के समय दी गई जानकारी का उपयोग बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले मार्कशीट और रोल नंबर सहित सभी आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाएगा। पंजीकरण फॉर्म में कोई भी गलती आगे चिंता का कारण बन सकती है।
CBSE Board Exam 2025 Date
माता-पिता और छात्रों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजीकरण के समय जमा किए गए विषय कोड को ध्यान से देखें। छात्रों को केवल जमा किए गए एलओसी के अनुसार विषय की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बोर्ड द्वारा बाद की तारीख में विषय कोड में बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और इसके लिए तिथि पत्र नवंबर या दिसंबर के महीने में जारी किया जाएगा।
