एजुकेशन

CBSE Board Sample Paper 2024-25: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के लिए सैंपल पेपर जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CBSE Board Subject Wise Sample Paper Download: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की तरफ से अगले सेशन में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया गया है। छात्र CBSE Board Exam की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा।

Image

CBSE Board सैंपल पेपर जारी

Photo : Times Now Digital

CBSE Board Subject Wise Sample Paper Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की तरफ से अगले सेशन में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया गया है। छात्र CBSE Board Exam की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। जो छात्र अगले सेशन में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वो इन सैंपल पेपर की मदद से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर जारी किया गया है। बोर्ड की तरफ से हर सब्जेक्ट के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया गया है। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

CBSE Sample Paper 2024-25 ऐसे करें डाउनलोड

  • सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर Sample Paper 2024-25 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Class X या Class XII के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने सब्जेक्ट के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • सैंपल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • सैंपल पेपर चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

CBSE Board 10th Sample Paper 2024-25 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

CBSE Board 12th Sample Paper 2024-25 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

करें एग्जाम की तैयारी

छात्रों के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए सीबीएसई नमूना प्रश्न पत्रों को हल करना महत्वपूर्ण है। यह परीक्षा पैटर्न में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, ताकत और कमजोरियों की पहचान करने में मदद करता है, समय प्रबंधन में सुधार करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और प्रदर्शन को बढ़ाता है। सैंपल पेपर चेक करने के बाद प्रिंट लेकर भी रख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article