CBSE Board Class 10 and Class 12 Exam 2023 Begins: Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) के छात्रों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं आज, 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। छात्र यहां से देखें किस दिन कौन से पेपर का आयोजन किया जाएगा, और यह परीक्षाएं कब खत्म होंगी व रिजल्ट कब तक आएगा।
बता दें, आज केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के छात्र जहां Painting, Gurung, Rai, Tamang व Sherpa पेपर्स देंगे, वहीं सीबीएसई 12वीं के छात्र Entrepreneurship से पेपर की शुरुआत करेंगे।
38 लाख छात्र होंगे शामिल
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 38 लाख से अधिक छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शामिल होंगे। इनमें से 21,86,940 कक्षा 10 और 16,96,770 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं। सीबीएसई ने इन परीक्षाओं को देश भर में आयोजित करने के साथ बाहरी देशों में भी आयोजित कर रहा है। बोर्ड इस बार 7,250 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराएगा।
कब खत्म होगी CBSE बोर्ड परीक्षा
बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही परीक्षा खत्म होने का लोग इंतजार करने लगते हैं। बता दें, 10वीं की फाइनल परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म हो जाएंगे जबकि 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रेल तक चलेंगी। सीबीएसई कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 76 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 115 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा हॉल में जाते समय न करें यह गलती
सीबीएसई कक्षा 10 और 12 दोनों बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी और किसी भी उम्मीदवार को 10 बजे के बाद परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
कब तक आएगा सीबीएसई रिजल्ट
एक्सपर्ट की मानें तो सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट अप्रेल से मई 2023 तक जारी हो सकता है, जबकि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जून से जुलाई 2023 में जारी होने की संभावना है।
